Sunday 4 September 2016

सन् 1930 की एक सोवीयत पहेली

कल दफतर में ब्राउज़िंग करते वक्त सोवियत रसाले ज़नानीये सीला (Знание сила) का सन् 1930 के फरवरी में छपा एक इस्यू मिला। अभी मेरी रूसी इतनी अच्छी नही है कि मैं पूरी मैगज़ीन पढ सकूँ लेकिन रसाले के पहले सफे के सैक्शन "पहेलीयाँ और चुटकले" की पहली पहेली को एक डिक्शनरी की मदद से पढ लिया। अब मैं उसके हिन्दी तरजुमें को आप के साथ शेयर कर रहा हूँ। मेरी कोशिश जारी है। आप देखीये क्या आप इस 1930 की पहेली को सुलझा सकते हैं।



Задачи-шутки (बायीं तरफ टाॅप)


पहेली: Из двух свечей одинаковой длины одна может гореть 4 часа, а другая 5 часов. Однажды их зажгли одновременно на некоторое время и затем одновременно же потушили. Из двух огарков один оказался в четыре раза больше другого. Сколько времени горели свечи и какая часть каждой из них осталась?

अनुवाद: दो मोमबत्तीयों में से एक 4 घंटे और दूसरी 5 घंटे जल सकती है। एक बार दोनो को एक ही वक्त पर जला दिया गया और फिर एक ही वक्त पर बुझा दिया गया। अब यह देखा गया कि दोनो में से एक में दूसरी से चार गुना मोम बचा था। कितने समय तक मोमबत्तीयां जलीं और दोनों का कितना हिस्सा अभी तक बचा है?