Showing posts with label रूसी भाषा. Show all posts
Showing posts with label रूसी भाषा. Show all posts

Sunday, 4 September 2016

सन् 1930 की एक सोवीयत पहेली

कल दफतर में ब्राउज़िंग करते वक्त सोवियत रसाले ज़नानीये सीला (Знание сила) का सन् 1930 के फरवरी में छपा एक इस्यू मिला। अभी मेरी रूसी इतनी अच्छी नही है कि मैं पूरी मैगज़ीन पढ सकूँ लेकिन रसाले के पहले सफे के सैक्शन "पहेलीयाँ और चुटकले" की पहली पहेली को एक डिक्शनरी की मदद से पढ लिया। अब मैं उसके हिन्दी तरजुमें को आप के साथ शेयर कर रहा हूँ। मेरी कोशिश जारी है। आप देखीये क्या आप इस 1930 की पहेली को सुलझा सकते हैं।



Задачи-шутки (बायीं तरफ टाॅप)


पहेली: Из двух свечей одинаковой длины одна может гореть 4 часа, а другая 5 часов. Однажды их зажгли одновременно на некоторое время и затем одновременно же потушили. Из двух огарков один оказался в четыре раза больше другого. Сколько времени горели свечи и какая часть каждой из них осталась?

अनुवाद: दो मोमबत्तीयों में से एक 4 घंटे और दूसरी 5 घंटे जल सकती है। एक बार दोनो को एक ही वक्त पर जला दिया गया और फिर एक ही वक्त पर बुझा दिया गया। अब यह देखा गया कि दोनो में से एक में दूसरी से चार गुना मोम बचा था। कितने समय तक मोमबत्तीयां जलीं और दोनों का कितना हिस्सा अभी तक बचा है?

Sunday, 15 November 2015

Художник и часы - फनकार और घड़ी

यह सोवियत संघ या रूस के कहानीकार दानियन ख़ारमस की कहानी फनकार और घड़ी का हिन्दी अनुवाद है। ख़ारमस को जाने हूये ज़्यादा वक्त नही हुआ है मुझे, लेकिन इस लेखक ने अभी से मेरा मन को काबू में कर लिया है। 

============
फनकार और घड़ी

सीरोव, एक फनकार, अबवोदनी नहर की तरफ़ गया। वह उस तरफ़ क्यों गया? रबड़ खरीदने के लिए। लेकिन उसे रबड़ क्यों चाहीये थी? एक रबड़बैंड बनाने के लिए। लेकिन उसे रबड़बैंड क्यों चाहीये था? खीचने के लिए। बस इतनी सी बात। और क्या? एक और चीज़: फनकार सीरोव ने अपनी घड़ी तोड़ दी थी। घड़ी अछीभली काम कर रही थी कि उस ने उसे अपने हाथों में लिया और तोड़ दिया। अब और क्या? कुछ भी नही, बस खत्म। अपने काम से काम रखो जब तक कोई बुलाए नही। और भगवान तुम को सलामत रखे।

एक बार एक बुड़ीया थी। बहुत लंबे अरसे तक ज़िंदा रही और फिर एक दिन सटोव की आग में झुलस कर मर गयी। ऐसा ही होना चाहीये था उस के साथ। कम से कम सीरोव का तो यही सोचना था...

ये क्या हुआ? अभी और लिखना था लेकिन मेरी दवात कहीं खो गयी लगती है... 

22 अक्तूबर 1938 

=============

Художник и часы
  Серов,  художник,  пошел на Обводной канал.  Зачем он туда пошел?  Покупать резину. Зачем ему резина? Чтобы сделать себе  резинку. А зачем ему резинка? А чтобы ее растягивать. Вот. Что еще? А еще вот что:  художникСеров поломал свои часы. Часы хорошо ходили, а он их взял и поломал. Чего еще? А боле ничего. Ничего, и всЯ тут! И свое поганое  рыло куда не надо не суй! Господи помилуй!

    Жила-была старушка. Жила, жила и сгорелав печке. Туда ей и дорога!  Серов, художник, по крайней мере так рассудил...

    Эх!  Написать бы еще, да чернильница куда-то исчезла.
22 октября 1938 года.

==============

P.S.  यब तरजुमा रूसी भाषा से किया गया है। क्यों कि मैं अभी भी रूसी में माहिर नही हूँ और क्यों कि पंजाबी (ना कि हिन्दी) मेरी मादरी ज़ुबान है, इस लिए हौ सकता है कि मुझ से अनुवाद में कुछ गलतीयां हो गयी हों। उस गलतीयों के लिए मुझे माफ कर दीजीये और कहानी का मज़ा लीजीये।

Это рассказ "Художник и часы" русского писателя Даниила Хармса на хинди.